तहसील निजामाबाद(आजमगढ़) 14 नवंबर,2024
बुधवार को निषाद राज की नगरी और श्रृंगी ऋषि की तप स्थल श्रृंगवेर पुरम में आयोजित राष्ट्रीय रामायण मेला में आजमगढ़ संरक्षक दुर्गा राय को अंग वस्त्र तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्रा एवं भगवान प्रसाद उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही उल्लेख है।कि भगवान राम ने वन गवन के समय इसी स्थल पर गूह राज निषाद ने उन्हें अपनी नाव में गंगा पार कराया था, भगवान राम ने निषाद राज के आग्रह पर उनके उपवन में एक रात गुजारी थी, इसी स्थान पर ब्रह्म ऋषि श्रृंगी ऋषि ने 88000 ऋषियों के साथ यहीं तपस्या की थी, उनका व उनकी पत्नी का मंदिर आज भी है। गौरतलाप है। कि श्री दुर्गा राय विभिन्न अखबारों में लेखन करते हुए, इस समय पौराणिक इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम सेनानियों के योगदान पर शोध कर रहे हैं। वे लगभग 42 वर्षों से लेखन और पत्रकारिता से जुड़े हुए सम्मान समारोह में बिहार से आए वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुणाल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे पत्रकार तथा मध्य प्रदेश से आए मानस मर्मज्ञ एवं रामायण के कलाकारों के साथ ही पर्यटन विभाग के लोग उपस्थित थे। इस वर्ष पर श्रृंगवेर पुरम धाम में 35 वाँ रामायण मेला का आयोजन हुआ था।
रमेश चंद्र यादव (संवाददाता) तहसील -निजामाबाद -आजमगढ़
सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,
.png)


0 Comments