Header Ads Widget

पत्रकारों ने उप जिला अधिकारी निजामाबाद केअच्छे कार्यों के लिए सरायमीर में सम्मान समारोह आयोजित किया।

 पत्रकारों ने उप जिला अधिकारी निजामाबाद केअच्छे कार्यों के लिए सरायमीर में सम्मान समारोह आयोजित किया।


तहसील -निजाबाद (आजमगढ़) 30जनवरी, 2025

निजामाबाद के उपजिलाधिकारी डाक्टर अतुल  कुमार  गुप्ता के अच्छे कार्यों और लोगों के  प्रति अच्छे व्यहवार के लिए सरायमीर में पत्रकारों ने पत्रकार अभय चन्द  गुप्ता के आवास पर सुन्दरकाण्ड समारोह में पत्रकारों द्वारा उनको सम्मानित किया गया।डाक्टर अतुल कुमार  गुप्ता के कार्यों की तहसील क्षेत्र के गरीबों में काफी चर्चा है।तहसील क्षेत्र के सभी लोगों के प्रति उनका व्यवहार काफी मधुर है उनके अच्छे कार्यों की काफी चर्चाएं है।इसी लिए पत्रकारों ने उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया।सरायमीर पत्रकार अभय चंद गुप्ता के आवास पर  डाक्टर अतुल गुप्ता को  तिलक माल्यार्पण कर फूलों का गुच्छा भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर लेखपाल प्रिंस गुप्ता, पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे,पत्रकार शुभम दुबे,पत्रकार अभय गुप्ता,पत्रकार नीरज प्रजापति,पत्रकार अनिल कुमार ,पत्रकार बशर आजमी सौरव पांडेय, पत्रकार नुरूलैन, क्षितिज गुप्ता, अमन गुप्ता, आदित्य गुप्ता, गणेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, आदि गणमान्य  लोग उपस्थित रहे।








रमेश चंद्र यादव( संवाददाता) तहसील- निजामाबाद- आजमगढ़

सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,












Post a Comment

0 Comments