स्वागत से अभिभूत बोले दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद नहीं सेवक बनकर रहूंगा आपके बीच वंशवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद को त्याग जनता ने विकासवाद को चुना-डा० धर्मेंद्र सिंह
आजमगढ़। हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का गुरुवार को जिला मुख्यालय पर नेहरू हाल सभागार में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा० धर्मेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा० धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से उपचुनाव में विजय प्राप्त हुई है। यह विजय आजमगढ़ के जनता की विजय है। आजमगढ़ की जनता ने वंशवाद, जातिवाद एवं क्षेत्रवाद की जगह विकासवाद को चुना है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि यहां के जनता की हर अपेक्षा पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ खरा उतरेंगे। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनपद में विकास का इतिहास लिखा जाएगा।
सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता और भाजपा पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने प्रचण्ड गर्मी में भी कमल खिलाने के लिए मेहनत किया। मैं आजमगढ़ का सांसद नहीं सेवक हूं। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर कहा कि आजमगढ़ की जनता ने बड़ी उम्मीद व विश्वास से जिले में कमल खिलाने का कार्य किया है । जिसमें मुख्यमंत्री जी ने तुरन्त अपने अधिकारियो को आदेश दिया की जिले में रूके हुए सभी विकास कार्यों को तुरन्त शुरु किया जाए। निरहुआ ने कहा मैं आजमगढ़ में ही रहकर आप सब की सेवा करूंगा। आप की जो भी अपेक्षाएं हैं, वह सब पूरी होंगी। बनारस व गोरखपुर की तरह ही इस जिले का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नजर इस जिले पर है अब यहां का कोई काम रूकेगा नहीं। आजमगढ़ के रेल मार्ग का जो कार्य रूका हुआ था वह भी अब होगा। हम जब 2024 के चुनाव में जब आएंगे तो आप सबको यह विश्वास हो चुका होगा की आप ने सही निर्णय लिया है। हमें जनपद की दसों सीटों से सपा का पत्ता साफ करना है। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह,ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सतेन्द्र राय, अरविन्द जायसवाल, मंजू सरोज, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, विनोद उपाध्याय, बृजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, कुंवर रणंजय सिंह,पारस नाथ यादव, फौजदार यादव, शैलेंद्र तिवारी,राम पाल सिंह, अभिषेक सिंह राठौर, रमेश यादव, विशाल सेठ, चन्दपाल सिंह, बबिता जसरासरिया विवेक निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
सहारा अब तक आल इंडिया क्राइम रिपोर्टर सर्वेश पांडेय
.png)

0 Comments