Header Ads Widget

आजमगढ़ थाना-फूलपुर: किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 आजमगढ़ थाना-फूलपुर: किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार




पूर्व की घटना/इतिहास

                 अवगत कराना है कि दिनांक 28-10-24 वादी मुकदमा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी अयान पुत्र मोविन अहमद मोहल्ला अंसारी कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा विगत 15 दिन से वादी की नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष को परेशान करना, छेडखानी व अशब्द भाषा का प्रयोग करने व समझाने पर वादी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मे थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-542/2024 धारा,296,351(2)/75  बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम अयान पुत्र मोविन अहमद मोहल्ला अंसारी कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत है। 

गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण

           दिनांक- 29.10.2024 को उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह  द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 अयान पुत्र मोबीन अहमद मोहल्ला अंसारी कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को बीएसएनएल कालोनी जौमा तिराहा से समय करीब 06.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया। 

आपराधिक इतिहास

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1. 135/24 323/504/506 भादवि फूलपुर आजमगढ़

2. 542/24 296,351(2)/75  बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट फूलपुर आजमगढ़







दुर्गा राय संवादाता 

सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,







Post a Comment

0 Comments