आजमगढ़ पुलिस द्वारा सन् 2023 में जनपद आजमगढ़ से याद्दाश्त चले जाने के कारण गुमशुदा महिला को करीब 02 वर्ष बाद परिजनों से मिलाया गया
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर अपहृत/गुमशुदा लोंगों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश के क्रम में आज दिनांक- 29.03.2025 को सन् 2023 में जनपद आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला श्रीमती दर्वासा देवी पुत्री नन्दा निवासी ग्राम अभ्भनपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, जिसकी याद्दाश्त चली गयी थी जो घऱ से भटक कर अलवर (राजस्थान) igqap गई थी जिसे 02 वर्षो के उपरान्त थाना रौनापार पुलिस द्वारा उनके परिजनों से मिलाया गया हैं।
बरामदगी के संबंध में विवरणः-
➡️दिनांक 25.03.25 को (अपना घर आश्रम महिला शाखा अलवर राजस्थान) की वार्डन शीतल शर्मा द्वारा जनपद आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शैलेन्द्र लाल से सम्पर्क करके सूचना दी गयी कि एक महिला जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है, जो 02 साल पूर्व आश्रम मे आई, जिसका इलाज आश्रम के द्वारा लगातार दो साल तक किया गया। याद्दाश्त आने के बाद महिला ने अपना नाम दुर्वासा बताया व अपना घर देवारा क्षेत्र आजमगढ़ बताया । गुमशुदा अपने परिवार के पास जाना चाहती है। महिला की याद्दाश्त कम है और वह उसकी भाषा नहीं समझ पा रही है] जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शैलेन्द्र लाल द्वारा महिला से वार्ता की गयी तो महिला द्वारा बताया गया कि उसका मायका देवारा क्षेत्र में है और ससुराल भंवरनाथ मन्दिर के पास है जिससे यह पता चला कि महिला आजमगढ़ की रहने वाली है और आजमगढ़ के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से हो सकती है।
➡️ उक्त सूचना व महिला द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शैलेद्र लाल द्वारा थानाध्यक्ष रौनापार को गुमशुदा महिला दुर्वासा की फोटो व निवासी क्षेत्र देवारा से अवगत कराते हुए जानकारी करने हेतु आदेशित किया गया। चूकि जनपद आजमगढ़ के बाढ़ ग्रस्त एक विशेष क्षेत्र को देवारा क्षेत्र कहते है जिसमे थाना रौनापार व थाना महराजगंज आते है। जिसमे करीब सैकड़ो गाँव आते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन मे थाना रौनापार से कुल 10 टीम का गठन किया गया व देवारा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव व प्रत्येक मजरा व मोहल्ला मे टीमो को भेजकर अभियान चलाकर फोटो तस्दीक कराया गया । तत्पश्चात यह ज्ञात हुआ कि उक्त महिला जो महिला आश्रम अलवर मे है उसका नाम श्रीमती दुर्वासा देवी पुत्री नन्दा निवासी अभ्भनपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष जिनकी शादी थाना कन्धरापुर ग्राम हरिपुर निवासी रामनरेश से हुई थी। रामनरेश पूना में काम करते हैं। महिला के खो जाने की सूचना परिवार वालों द्वारा पुलिस को नहीं दी गयी थी। जिनके तीन पुत्रीया व एक पुत्र है। याद्दाश्त खोजाने के कारण 02 साल पूर्व घर से कही चली गई थी। घर वालो द्वारा खोजने का काफी प्रयास किया गया किन्तु सफलता नही मिल पाई थी। गठित टीम ds सदस्य उ0नि0 सिद्धेश्वर सिंह एवं म0का0 प्रज्ञा यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा गुमशुदा को अलवर राजस्थान जाकर विधिक कार्यवाही करते हुए गुमशुदा महिला श्रीमती दुर्वासा देवी को वापस लाया गया व उनके परिवार वालों से मिलाया गया जिससे गुमशुदा व उसके परिवार वालों के चेहरे पर खुशी की लहर है। महिला के पति रामनरेश द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी की याद्दाश्त चली जाने के कारण वह ट्रेन से अलवर राजस्थान पहुंच गयी थी जहां पर वहां कि पुलिस ने महिला को अपना घर आश्रम महिला शाखाअलवर राजस्थान में दाखिल कर दिया था। जनपद आजमगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से अपना घर आश्रम महिला शाखा अलवर के द्वारा भी आजमगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
बरामद महिला का विवरणः-
01. श्रीमती दुर्वासा देवी पुत्री नन्दा निवासी ग्राम देवारा अभ्भनपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 सिध्देश्वर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
2-म0का0 प्रज्ञा यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
संवाददाता प्रमोद यादव
सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,
.png)

0 Comments