आजमगढ़ थाना जहानागंज: गांजा की बिक्री करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा व बिक्री के 460/- रुपये बरामद
अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाये जाने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत दिनांक 19.09.2024 को उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम गम्भीरबन से अभियुक्त रामशब्द राजभर पुत्र शिवदसई प्रसाद राजभर निवासी दयालापुर गम्भीरबन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष को 2.400 ग्राम नाजायज गाँजा व बिक्री के 460 रूपये के साथ समय करीब 20:50 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 429/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गांजा बेचने में सहायता करने तथा सप्लाई करने वाले अभियुक्तो को यथाशिघ्र गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह, हे0का0 विपिन सिंह यादव, का0 आलोक कुमार थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
दुर्गा राय सवादाता
सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,
.png)
.jpeg)
0 Comments