Header Ads Widget

आजमगढ़ थाना पवई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़  थाना पवई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



पूर्व की घटना- अवगत कराना है कि दिनांक 17.06.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना पवई पर प्रा0 पत्र दिया गया कि अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रामउजागिर यादव ग्रा0 रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा जब वादिनी द्वारा की शादी की बात की गयी तो टाल मटोल करने लगा वादिनी द्वारा शादी का दबाव बनाने पर अभियुक्त गाली देने लगा। वादिनी ने इस बात की शिकायत अभियुक्त के भाई सुनील की तो जान मारने की धमकी देने लगा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 225/2024 धारा 376, 504, 506 भादवि बनाम 1.अनिल कुमार यादव पुत्र रामउजागिर यादव ग्रा0 रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2. सुनील यादव पुत्र रामउजागिर नि0 ग्राम रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के पंजीकृत किया गया । 

गिरफ्तारी का विवरण- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 20.08.2024 को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार यादव पुत्र रामउजागिर यादव ग्रा0 रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष  को बागबहार पुलिया से समय करीब 13:25 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह, हे0का0 इसरार शेख, का0 अनुराग यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़।



संतोष यादव की रिपोर्ट 

सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,



Post a Comment

0 Comments