Header Ads Widget

थाना रौनापार, आजमगढ : किशोरी के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना रौनापार, आजमगढ : किशोरी के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



           अवगत कराना है कि दिनांक 24.09.2024 को वादिनी मुकदमा थाना रौनापार द्वारा तहरीर दिया गया कि वादिनी की पुत्री चाँदपट्टी बाजार से घर वापस आ रही थी कि रास्ते में चालाकपुर ब्यूटी पार्लर के पास अभियुक्त बृजेश गोंड पुत्र श्यामनरायन गोंड साकिन चालाकपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने छेड़छाड़ किया तथा मना करने पर गाली गलौज देते हुए मारा पीटा जिसके सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 372/2024 धारा 74, 115(2), 352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण-

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा महिला सम्बन्धित अपराधों को तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.09.2024 को उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश गोंड पुत्र श्यामनरायन गोंड निवासी ग्राम चालाकपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र करीब 28 वर्ष को चाँदपट्टी पुलिय से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, का0 अमरनाथ शर्मा, का0 सुमित कुमार यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।










संतोष यादव संवादाता 

सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,







Post a Comment

0 Comments