Header Ads Widget

अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में पूर्वांचल जन मोर्चा कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश


 अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में पूर्वांचल जन मोर्चा कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 








  आज आजमगढ़ अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में पूर्वांचल जन मोर्चा कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश पर प्रखर विद्वान, दो बार राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संस्थापक एवं संरक्षक स्वर्गीय इंजीनियर "रामनयन शर्मा जी" का पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर विश्वकर्मा                            एवं संचालन चंद्रमी गौतम                            ने किया कार्यक्रम के आयोजक मोर्चा एवं महासभा के साथ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार अपने संबोधन में उनके जीवन काल की चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्गीय इंजीनियर रामनयन शर्मा जी कर्मठ एवं ईमानदार के साथ-साथ निष्ठावान विचारों के धनी थे आज के युग में ऐसे व्यक्तित्व का मिलन  नामुमकिन है इंजीनियर साहब भारतीय परंपरा के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ अटूट वर्ती महात्यागी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे इनका जन्म ग्राम दुबरहन थाना कंधरापुर तहसील सगड़ी जिला आजमगढ़ में परम सात्विक कुलीन परिवार में 30 जनवरी 1938 ई• को हुआ था पिता का नाम श्री चंद्रबली विश्वकर्मा था इनके द्वारा अनेक ग्रंथों का विचरण करते हुए हिंदू धर्म के अलावा बौद्ध,जैन,सिख, ईसाई, मुस्लिम, पारसी, यहूदी,ताओ, कन्फ्यूशियस आदि विश्व के प्रमुख धर्म के अध्ययन में डूब कर और विश्व धर्म परिचयात्मक ग्रंथों के लेखन से विश्व के सम्मुख मूल सिद्धांत प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता प्रस्तुत किया था इनके रचित व लिखित अंगद -रावण संवाद-गीता, अमूल धरोहर"भगवान विश्वकर्मा" नामक शोध ग्रंथ भारत के ही नहीं बल्कि विश्व भर में सराहीं गई   अनेक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अनेक विभूतियों से इनको सम्मानित किया गया अपने कर्तव्य निष्ठा के चलते करोड़ों करोड़ों लोगों के बीच में आज भी जीवंत हैं दिनांक 24 दिसंबर 2024 को इनका स्वर्गवास हो गया आज हम लोग यह संकल्प लेते हैं कि इनकी एक सबसे बड़ी विचारधारा थी "श्री भगवान विश्वकर्मा " के वंशज जैसे:-ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार, बढई, लोहार, सोनार, कुंभकार (प्रजापति) शिल्पी, नाई,पत्थरकट्ट आतिफ असलम समाज में आपसी भाईचारा कायम हो और सभी लोगों को एक माले में पिरोया जाय श्री शिल्पकार आज हम लोग यह संकल्प लेने की इनके विचारधाराओं पर चलकर सामाजिक गतिविधियों को बोल देंगे और आज अपने इस कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि स्वर्गीय इंजीनियर रामनारायण शर्मा को मरणोपरांत पद्मभूषण अवॉर्ड देकर सम्मानित करने का काम करें ताकि समाज में ऐसे गौरवशाली व्यक्तित्व के लोगों को अपने कर्तव्य निष्ठा के प्रति सदा समर्पित रहकर सामाजिक चिंतन का कार्य करते रहे! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार भारतीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष दुर्गा राय                          विशिष्ट अतिथि गणमान्य सर्वश्री:-पूर्व भारतीय सैनिक कमलाकर पांडे, कैलाश प्रसाद गोंड आदि लोग रहे! 

कार्यक्रम उपस्थित सर्वश्री:-सुनील कुमार गोंड, रामबृक्ष यादव, कृष्ण कुमार गौतम, मिठाई लाल,सुकलैस प्रधान, आनन्द, प्रमोद विश्वकर्मा, पूजन, रामाश्रय श्रीमती संजू गोड, संगीता गौतम, उषा गौतम आदि समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे इसी क्रम में आजमगढ़ के पत्रकार बंधुओ श्यामलाल मौर्य, पितेश्वर,मनिष पाण्डेय, रामेश्वर विश्वकर्मा, गुड्डू यादव, समेत दर्जनों लोगों को श्री भगवान विश्वकर्मा, बौद्ध सत्य भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर  चित्रों के साथ सभी अतिथि मुख्य अतिथि गणमान्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ! 

                     

       ( शिवमोहन शिल्पकार)

        प्रदेश संयोजक 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश (पूर्वी•)

कैंप कार्यालय:-कलेक्ट्री ,कचहरी, नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 

मोबाइल नंबर-9473834171

व्हाट्सएप नंबर-9807120370









संतोष यादव संवाददाता 

सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,








Post a Comment

0 Comments