Header Ads Widget

पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन


पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन 


आज़मगढ़ | पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन को सुनते ही जनपद के कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई आज शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा की! संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने किया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया! पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी के निधन से देश ने एक सच्चा देशभक्त, महान अर्थशास्त्री और सादगी के प्रतीक और दूरदर्शी व्यक्ती को खो दिया। 1991 के आर्थिक संकट में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ। उनके द्वारा किए गए अर्थिक सुधारों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी और शिक्षा का अधिकार कानून, सूचना का अधिकार कानून , खाद्य सुरक्षा अधिनियम भोजन का अधिकार कानून, भारत अमेरिका परमाणु समझौता, गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनका लाभ भारत आज भी उठा रहा है।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार के धनी थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान है। वित्त मंत्री के रूप में भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया।  शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष नजम शमीम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री तक का आपका सफ़र सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनको हमेशा याद किया जाएगा उनकी ईमानदारी, विनम्रता और राष्ट्रसेवा का हर भारतीय सदैव ऋणी रहेगा। यह युगांतकारी क्षति है। पूर्णमासी प्रजापति ने कहा कि भारत देश उनको आर्थिक सुधारो के जनक के रूप में जानेगा जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी देश की जनता के लिए समर्पित थे उन्होंने विश्व जब आर्थिक संकट से जूझ रहा था तू देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि किसानों का ऋण माफ करना है देश उन्हें सदैव याद रखेगा श्रद्धांजलि सभा में अन्य वक्ता मुन्नू यादव, रमेश राजभर, बिलाल अहमद बेग, मुन्नू मौर्य, देव मुनि राजभर, सुरेंद्र सिंह, गिरीश चतुर्वेदी, जमील अहमद, मिर्जा शान आलम, जगदंबिका चतुर्वेदी, चंद्रपाल यादव, सुरेंद्र तिवारी, राम गणेश प्रजापति आदि पदाधिकारी ने भी डॉ मनमोहन सिंह जी के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और उनके जीवन पर प्रकाश डाला! 

कार्यक्रम में सर्व श्री कौशल कुमार सिंह मुन्ना, रमेश राजभर,तेजबहादुर यादव,बेलाल बेग, मुन्नू यादव, हरिओम उपाध्याय, मिर्ज़ा शानेआलम बेग, पूर्णमासी प्रजापति, रामगणेश प्रजापति, मुन्नू मौर्य, सुरेंद्र सिंह रामप्यारे यादव, गिरीश चतुर्वेदी, बालचंद राम, वीरेंद्र चौहान, प्रेमा चैहान, शीला भारती, जगदंबिका चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार, शंभू शास्त्री, हरिश्चंद्र शास्त्री, तुषार सिंह, अमित पांडेय, कमलेश राय,विपिन राय बालकरन निषाद,राहुल राय,देवीमुनी राजभर, जमील अहमद, सुरेंद्र तिवारी, मंत्राज यादव, नगीना मौर्य, हरिहर प्रसाद, डॉ. रमेश शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे! 


भवदीय 

मोहम्मद नजम शमीम 

निवर्तमान अध्यक्ष 

शहर कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़






संवाददाता दुर्गा राय 

सहारा अब तक न्यूज़ इंडिया,







Post a Comment

0 Comments